दिन दहाड़े चीखने-चिल्लाने, रेंगने लगीं छात्राएं, अन्य छात्राओं व स्टाफ के सदस्यों में मचा हड़कंप…

संवाद सूत्र, स्वारघाट : स्वारघाट उपमंडल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में सोमवार को स्थिति तब अजीब हो गई जब संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रहीं चार छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। यही नहीं, चारों छात्राएं कक्षा के कमरे में जमीन पर रेंगने लग पड़ीं। इससे संस्थान की अन्य छात्राओं व स्टाफ के सदस्यों में हड़कंप मच गया। यह सिलसिला जब देर तक नहीं थमा तो स्कूल प्रबंध ने तांत्रिक को संस्थान में बुलाकर झाड़-फूंक करवाया।
अभी अभी: मायावती सरकार की इस योजना पर सीएम योगी ने लगाई मुहर, कह दी ये बड़ी बात, हिल गई…

तब कहीं जाकर जोर-जोर से चिल्लाने वाली छात्राएं होश में आई। घटना से परेशान संस्थान प्रबंधन ने समय से पहले छुट्टी कर छात्राओं को घर भेज दिया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी दो छात्राएं इसी तरह का व्यवहार कर रहीं थी। बीते सप्ताह शनिवार को भी एक छात्रा के भयभीत होकर इस तरह का बर्ताव करने की घटना घटित हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से अजीबो-गरीब घटनाएं घटित होने से संस्थान के छात्र व छात्राओं के साथ-साथ स्टाफ के सदस्य भी खौफजदा हैं। हालांकि यह बात सुनने में कुछ अजीब लगती है, लेकिन बताया जा रहा है
कि छात्राओं को कोई भूत दिखाई देता है, जिसकी वजह से छात्राएं इस तरह चिल्लाने लगती हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्वारघाट के प्रधानाचार्य जयपाल ने बताया कि छात्राओं के अभिभावकों को संस्थान में बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद अन्य छात्राओं को भी छुट्टी करनी पड़ी क्योंकि उन छात्राओं को देखकर अन्य छात्राएं भी डर गई थीं।
हालांकि इस तरह की घटनाएं महज अंधविश्वास होती हैं। वैज्ञानिक रूप से इस तरह की घटनाओं को सही नहीं माना जा सकता, परंतु फिर भी लोग ऐसी घटनाओं पर विश्वास कर लेते हैं।





