दिखाएं अपने अंदर का टैलेंट और पाएं फ्री सिंगापुर टूर, टूरिज्म को प्रमोट करने पर मिलेगा अवॉर्ड

ग्वालियर.अगर आप में प्रतिभा है तो तो पेट्रोलियम एंड प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन आपको आगे बढ़ने का मौका देगा। आपकी प्रतिभा को मंच देने के लिए नेशनल स्तर पर पेंटिग व निबंध प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें 5वीं से लेकर 10वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके जरिए छात्रों को सिंगापुर जाने का भी मौका मिलेगा।
दिखाएं अपने अंदर का टैलेंट और पाएं फ्री सिंगापुर टूर, टूरिज्म को प्रमोट करने पर मिलेगा अवॉर्ड
15 तक होंगे आवेदन
यह प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी। पहले स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की आखिरी तिथि 15 सितंबर तक है। इसकी लिंक वेबसाइट www.pcra.org पर भी दी गई है। कॉम्पटीशन के लिए वेबसाइट www.pcracompetiion.org पर हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में जानकारी उपलब्ध है। इस कॉम्पटीशन में स्टूडेंट्स को पेट्रोलियम उत्पाद को बचाने के आइडिया देने होंगे। जिसके लिए स्कूल लेवल, रीजनल लेवल, स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर कॉम्पटीशन होंगे।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: चाइना के सभी मोबाइलों पर पीएम मोदी ने लगाई रोक, अब नहीं बिकेगा भारत में एक भी चाइनीज फोन

 दिसंबर में आएगा रिजल्ट
पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए छात्रों को दो घंटे और निबंध के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। विजेताओं के नाम दिसंबर में घोषित किए जाएंगे। निबंध प्रतियोगिता में लेख लिखने के लिए बोर्ड ने छात्रों को 23 में से किसी एक भाषा में 700 शब्दों में लेख लिखना होगा। जो छात्र अपनी पेंटिंग के जरिए कुछ अलग और इनोवेटिव सोच को दर्शाएंगे। बोर्ड ने उन छात्रों को खास महत्व देने के भी ऐलान किया है। छात्रों को ए 3 साइज के पेपर पर ही पेंटिंग बनानी होगी।

 
इनोवेटिव आइडिया को खास महत्व
नेशनल लेवल पर पहला स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप और सिंगापुर का एक स्टडी ट्रिप मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले को 20 हजार और एक लैपटॉप, तीसरे स्थान पर आने वाले को 10 हजार और लैपटॉप, 17 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर टैबलेट दिया जाएगा। साथ ही सभी स्कूलों की हर श्रेणी से दो छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
 
22 कैटेगरी में टूरिज्म डिपार्टमेंट देगा अवॉर्ड, 28 तक जमा करने होंगे आवेदन
यदि आप टूरिज्म फील्ड से जुड़े हैं, ब्लॉग लिखते हैं या फिर टूरिज्म इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए शहर की ब्रांडिंग करते हैं तो अापके लिए अच्छी खबर है। एमपी टूरिज्म डवलपमेंट कार्पाेरेशन इस बार ऐसे लोगों को सम्मानित करने जा रही हैं, जो कि टूरिज्म डिपार्टमेंट से सीधे जुड़े नहीं हैं, लेकिन इसे प्रमोट करने के लिए िनरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए डिपार्टमेंट ने अलग-अलग कैटेगरी में 22 अवॉर्ड में देने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने का अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है।
 
ऐसे करना होगा ऑनलाइन आवेदन
मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा उत्कृष्टता अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन www.tourism.mp.gov.in पर 28 अगस्त तक भेजना होंगे। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
 
दो कैटेगरी में दिए जाएंगे पुरस्कार
प्रथम कैटेगरी: इनमें बेहतर टूरिस्ट गाइड, बेस्ट टूरिज्म प्रोजेक्ट, सोशल मीडिया, पर्यटक मित्र राष्ट्रीय उद्यान, पर्यटक मित्र अभयारण्य, तीर्थ-स्थल, एम्यूजमेंट, वाटर पार्क, टूरिस्ट फ्रेंडली रेस्त्रां, हस्तशिल्पी तथा सर्वश्रेष्ठ ट्रेवल राइटर आदि को अवार्ड्स दिए जाएंगे।
 
दूसरी कैटेगरी में इन्हें किया शामिल
सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर्स, ट्रेवल एजेंट, पर्यटन परिवहन ऑपरेटर्स, साहसिक-रोमांचक टूर ऑपरेटर्स, सर्वश्रेष्ठ होटल, हेरिटेज होटल, होम स्टे, सर्वश्रेष्ठ शेफ, कन्वेंशन सेंटर, रिस्पांसिबल टूरिज्म प्रोजेक्ट, सिविल मैनेजमेंट के लिए श्रेष्ठ नगर, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद शामिल हैं।
Back to top button