दानिश की मौत पर शिल्पा शिंदे ने उठाए सवाल, ट्वीट कर लिखी यह बात 

टीवी जगत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी  शो ‘बिग बॉस ‘ के सीज़न 11 की विनर शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक स्टेमेंट और मांग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में दानिश जेहन की मौत हो गई थी। शिल्पा शिंदे के मुताबिक उनकी मौत महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि इस मौत के पीछे कोई न कोई रहस्य ज़रूर है। शिल्पा ने दानिश के मौत की जांच की भी मांग की है।

एमटीवी रियलिटी शो एस  ऑफ़ स्पेस के कंटेस्टेंट रह चुके दानिश की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिससे बहुत लोक शोक में डूबे। दानिश की मौत पर शिल्पा शिंदे ने कहा की उनकी मौत रहसयमयी  लगती है और उनका मन्ना है कि  इसकी जांच भी होनी चाहिए।
शिल्पा शिंदे ने ट्वीट कर लिखा-  दानिश जेहन की रहस्यमय मौत से मैं सदमे हूं। मेरी तरफ से उनके परिवार को सहानुभूति। भगवान दानिश की आत्मा को शांति दे, लेकिन वह खुद ही इस रचे गए ऐक्सिडेंट से परदा हटाएंगे और तभी उनकी आत्मा को भी शांति मिलेगी। इस केस को गंभीरता से लिया जाए और तुरंत जांच की जाए।’

Back to top button