थोड़ा सा प्याज, चार बूंद दूध…आईब्रो हो जाएंगी घनी-घनी

eye-brow-55ffcb4673e1b_lआईब्रो अगर अच्छी न हों, तो पूरी खूबसूरती दब जाती है। घनी-घनी आईब्रो चेहरे की सुंदरता में चार-चांद लगाती हैं। क्या आपकी आईब्रो पतली हैं, अगर हां, तो ये आसान और सस्ते घरेलू उपाय आजमाएं। यकीन मानिए कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रो हो जाएंगी घनी-घनी…

प्याज नियमित रूप से लगाएं। सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए प्याज का रस निकालकर आईब्रो पर लगाएं।

दूध भी आईब्रो को घना बनाता है। रात को सोने से पहले रुई को दूध में भिगोकर आईब्रो पर लगाएं। एलोवेरा न्यूट्रिशन देता है। डैमेजिंग को ठीक करता है। एलोवेरा जूस आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाता है। कुछ दिनों लगाकर देखें। फर्क नजर आ जाएगा।

 

दिन में दो से तीन बार वैसलीन को आईब्रो के आसपास लगाएं। आईब्रो सुंदर हो जाएंगी। आईब्रो की ग्रोथ में अंडा फायदेमंद होता है। फेंटकर अंडा आईब्रो पर लगाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button