थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

*दिनांक 10.01.2019*
थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री अनुराग आर्य के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.01.19 को उ०नि०प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज मय हमराह देखभाल क्षेत्र कस्बा गौरीगंज में मौजूद थे | मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहा के पास से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल के साथ समय करीब 09:10 बजे सुबह पकड़ लिया गया | मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा ना सके, और बताया कि मोटरसाइकिल को दिनांक 07.01.19 को ग्राम पूरे शिवबक्श पूरे इबादुल्ला से चोरी किये थे जिसे बेचने जा रहे है | पूछने पर एक ने अपना नाम दिनेश कोरी व दूसरे ने संदीप कुमार कोरी बताया | पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है –
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम व पता*:-
1. दिनेश कोरी पुत्र तुलसीराम नि०स्माइलपुर सैंठा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
2. संदीप कुमार कोरी पुत्र प्रेम नारायण नि०सरैया मानिकचंद थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
*बरामदगी*:-
01 अदद मोटरसाइकिल UP 36A 0125 |
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*:-
मु०अ०स०09/19 धारा 379,411 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
*गिरफ्तार करने वाली टीम* –
1. उ०नि०प्रमोद कुमार पाल थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
2.का०प्रदीप अवस्थी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
3.का०विजय शंकर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी |
अंजनी कुमार मिश्रा

Back to top button