तो बस आने को है टाटा की ये नई कॉम्पैक्ट सेडान

टियागो पर आधारित कॉम्पैक्ट सेडान जिसे अब काइट 5 के कोड नाम से जाना जा रहा था उसे एक आधिकारिक नाम मिल गया है। एक तस्वीर को टीज करते हुए टाटा मोटर्स ने इसे टिगोर नाम दिया है। इस कॉम्पैक्ट सेडान को टाटा मोटर्स ने 2016 के ऑटो एक्सपो में दिखाया था। टिगोर को सी पिलर तक टियागो की तरह स्टाइल दिया गया है। लेकिन इसका बूट काफी सफाई के साथ टाटा ने लगाया है।

टिगोर में एक क्रोम स्ट्रिप दिया गया है जो कि टेल लाइट के बीच स्थित है जबकि एलईडी स्टॉप लैंप को रियर विंड स्क्रीन के ऊपर जगह दी गई है। टिगोर में डैशबोर्ड पूरी तरह से टियागो से लिया गया है तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके इंटीरियर की गुणवत्ता क्या होगी। इसमें अतिरिक्त फीचर के रूप में रिवर्स कैमरा, बड़े एलॉय व्हील, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, क्लाइमेट कंट्रोल और हरमन ऑडियो सिस्टम ब्लूटुथ, यूएसबी और ऑक्स पोर्ट के साथ मौजूद होगा। इसके टॉप मॉडल में टचस्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम रहेगा जैसा कि हेक्सा में देखने को मिला है। इसका केबिन खूब जगह वाला। टिगोर का बूट स्पेस 420 लीटर का है जो कि इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
इंजिन की बात करें तो टियागो और टिगोर में कोई फर्क नहीं होगा और वही इंजिन इस गाड़ी में नजर आएगा जो आपको टियागो में मिलता है। इसका 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल 85 एचपी की शक्ति तथ 1.05 रेवोटॉर्क डीजल 70 एचपी की शक्ति देता है। माना जा रहा है कि टॉटा पांच स्पीड मैनुअल के साथ दोनों ही इंजिन विकल्पों में एएमटी का विकल्प मुहैया कराएगी।
जिस तरह से टाटा मोटर्स ने टियागो की कीमत से मैदान फतह किया था उसी अंदाज में माना जा रहा है कि टिगोर की शुरुआती कीमत 4 से 4.5 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच हो सकती है।





