तेज रफ्तार ट्रोला सड़क किनारे खड़ी बस में घुसा, बस के आगे बैठीं महिलाओं की हुई मौत

सादुलपुर (चूरू)।चूरू के सादुलपुर में सड़क किनारे खड़ी बस को शनिवार को एक ट्रोले ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस के आगे बैठीं तीन महिलाओं की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोले के केबिन के परखच्चे उड़ गए। तीनों महिलाएं चूरू की रहने वाली थीं।

जानिए कैसे हुआ हादसा ….
– बस हरिद्वार से लाडनूं जा रही थी। बीती रात को बस डोकवा और मुदी गांव के बीच खराब हो गई। ड्राइवर ने सादुलपुर-चूरू रोड पर सड़क किनारे बस खड़ी कर दी।
– बस के यात्री रात को ही अपने-अपने साधनों से चले गए। तीन महिलाएं व दो पुरुष वहीं रुके हुए थे। महिलाएं बस के आगे जमीन पर बैठी थीं तथा पुरुष बस के पास खड़े थे।
– तभी वहां से एक ट्रोला निकला। ट्रोला अनियंत्रित हो गया तथा खड़ी बस में तेजी से घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस भी आगे सरक गई। बस आगे बैठी तीनों महिलाओं पर चढ़ गई इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
– ट्रोले के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वहां मौजूद पुरुष यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर मे वहां पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई।

चूरू की रहने वाली थीं मृतकाएं
– हादसे में जान गंवाने वाली दो महिलाएं चूरू के मोतीसर व एक पास के गांव की थी। तीनों किसी के शोक में शामिल होने हरिद्वार गईं थीं।
– घर के पास पहुंचने को ही थीं कि तीनों की मौत हो गई।
– घर के पास पहुंचने को ही थीं कि तीनों की मौत हो गई।