अगर आपको चाहिए तेज दिमाग, तो ले इन आयुर्वेदिक जड़ी का सहारा!

सदियों से आयुर्वेद हमारी चिकित्सा का अहम हिस्सा रहा है। आयुर्वेद में दिमाग को स्वस्थ रखने का खजाना छिपा है। बेशकर हमारा दिमाग स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ और तरोताजा रह सकेंगे। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में करीब करीब हर व्यक्ति तनाव से ग्रसित है। आयुर्वेद में तनाव भगाने के लिए भी उपचार उपलब्ध है। जटामासी, एंटी स्ट्रेस हर्ब के रूप में जानी जाती है। तनाव दूर करने के लिए जटामासी की जड़ों का उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल बालों में लगाने वाले तेल में भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
यहां पढ़ें दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद के कुछ नुस्खे
– ब्राह्मी का नाम तो आपने सुना ही होगा। इसका इस्तेमाल भी तनाव कम करने के लिए किया जाता है। ब्राह्मी में तनाव कम करने वाले हॉर्मोन कोर्टिसोल को कम करने की क्षमता होती है। ब्राह्मी दिमाग को शांत रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने में भी मददगार है।





