तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को चोट लगने से मुंबई इंडियंस को झटका, अब ये खिलाड़ी लेगा जगह

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को IPL टूर्नामेंट के दौरान जबरदस्त झटका लगा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने घायल हो गए हैं। अब उनकी जगह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। मुंबई ने जोसेफ को 75 लाख रूपये में खरीदा था। अगले मैच में रॉयल चैलेंज बेंगलुरू के खिलाफ लसिथ मलिंगा भी शामिल हो जाएंगे, मुंबई इंडियंस के लिए यह खबर राहत भरी है।

IPL 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती छह मैचों में हिस्सा नहीं लेने वाले थे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को घरेलू सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट खेलना अनिवार्य कर दिया था। जिसके चलते मलिंगा को शुरुआती 6 मैचों में हिस्सा नहीं लेना था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button