तेजी से वायरल हो रहा हैं विराट कोहली का ये सालों पुराना वीडियो…

 आज (9 अप्रैल) शाम से इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीज़न शुरू हो रहा है। आईपीएल की शुरुआत से पहले क्रिकेटर विराट कोहली का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो कटरीना कैफ़ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं।

विराट कोहली आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसक और फॉलोअर्स हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा से शादी के बाद बॉलीवुड से उनका नाता भी गहरा हो गया है। मगर एक वक़्त ऐसा भी था, जब विराट कोहली के लिए मैदान के बाहर सबसे बड़ा मोमेंट कटरीना कैफ़ से दो मिनट बात करना था। विराट का यह मज़ेदार वीडियो कटरीना कैफ़ के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कई साल पुराना है। 

वीडियो में एंकर वाणी जे यंग विराट कोहली से पूछती हैं कि अभी तक का उनका सबसे बड़ी ऑफ़ फील्ड मोमेंट क्या है। इस पर विराट कहते हैं- ऑफ़ फील्ड?? कटरीना कैफ़ ने मुझसे पूरे दो मिनट बातचीत की। यह मेरा बिगेस्ट मोमेंट है। इसके बाद विराट हंसने लगते हैं। वाणी कहती हैं- रियली! सच्ची। इस पर विराट कहते हैं- मैं झूठ क्यों बोलूंगा यार।

https://www.instagram.com/reel/CM_EMQTnYud/?utm_source=ig_embed

कटरीना कैफ़ से बात करने को सबसे बड़ा मोमेंट मानने वाले विराट कोहली का बाद में बॉलीवुड रिश्ता तब जुड़ गया, जब 2017 में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ शादी की। अनुष्का और कटरीना, शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्मों जब तक है जान और ज़ीरो में काम कर चुके हैं। इसी साल जनवरी में विराट और अनुष्का वमिका के माता-पिता बने। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान हैं। कटरीना की बात करें तो वो अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी में नज़र आएंगी। हालांकि, 30 अप्रैल को फ़िल्म रिलीज़ नहीं होगी। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज़ स्थगित कर दी गयी है। वहीं, ख़ुद कटरीना कैफ़ भी कोविड-19 संक्रमित हो गयी हैं और होम क्वारंटाइन में हैं।

Back to top button