वीडियो: ताज जीतने के बाद ब्यूटी क्वीन के बालों में लगी आग, हो गया ऐसा बुरा हाल…

हालहि में हुए मिस अफ्रीका 2018 के फिनाले पर कुछ ऐसा हुआ कि लोग काफी डर गए. फिनाले के दिन स्टेज पर मिस अफ्रीका को क्राउन पहनाते वक्त उनके बालों में अचानक आग लग गई. इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस वक्त आग लगी उस वक्त कसिंदे को बिलकुल अंदाजा नहीं था कि उनके बालों में आग लगी है.

दरअसल, नाइजीरिया में मिस अफ्रीका 2018 का आयोजन किया गया था. वहां मिस अफ्रीका का ताज मिस कॉन्गो डोरकास कसिंदे को पहनाया गया. डोरकास कसिंदे को 35 हजार डॉलर्स प्राइज मनी और एक कार मिली. जीत के बाद वो काफी खुश थी. इस दौरान कसिंदे जीतने के बाद अपनी कॉम्पिटीटर को हग कर रही थीं. उस वक्त अचानक उनके बालों में आग लग गई.लेकिन कसिंदे के एहसास तक नहीं हुआ. मगर लोगों ने जैसे ही बालों में आग देखी तो सभी चिल्लाने लगे. जैसे-तैसे आग को बुझाया गया.

वीडियो: सिर्फ एक चम्मच नमक, हमेशा के लिए खत्म कर देगा शरीर के अनचाहे बाल…

घटना के बाद ट्विटर पर कसिंदे ने लिखा- ‘मैं ठीक हूं, मेरे बाल भी ठीक हैं. मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं. धन्यवाद.’ साथ ही उन्होंने कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं. रात को सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. सोशल मीडिया पर भी आप लोगों ने मेरे लिए दुआ की.’ सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो रहा है.

https://twitter.com/AfricaFactsZone/status/1078674738967429120?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1079019389448568832&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.navyugsandesh.com%2Fmiss-congo-dorcas-kasindes-wig-on-fire-after-she-was-crowned-miss-africa-2018%2F

Back to top button