डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर

एजेंसी/ नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रूपये में कमजोरी और मजबूती का आलम आसानी से देखने को मिल जाता है. कभी रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर नजर आता है तो कभी इसमें मजबूती देखने को मिल जाती है. आज के बाजार के बारे में बात करे तो आपको बता दे कि कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को रुपए में कमजोरी देखने को मिली है.
जी हाँ, बताया जा रहा है कि आज के बाजार में रूपये में 16 पैसे की कमजोरी नजर आई है और इसके साथ ही रुपया 66.78 के स्तर पर खुला है. इस मामले में कारोबारियों का यह बयान सामने आया है कि कुछ विदेशी मुद्रा के मुकाबले डॉलर में तेजी तो देखने को मिली है.
जिसके कारण बाजार पर बहुत असर हुआ है और इस कारण ही रूपये की गिरती हुई कीमतों पर भी रोक लगी है. आपको बता दे कि गुरुवार के बाजार में रूपये को 7 पैसे की कमजोरी के साथ को 66.62 के स्तर पर बंद होते हुए देखा गया था.





