डॉक्टर ने ड्यूटी खत्म होने के बाद उपचार से किया मना, मासूम ने तोड़ा दम

बारां। राजस्थान के बारां जिले में उपचार के अभाव में एक मासूम बच्चे की मौत हो जाने से उसके परिजनों पर कहर टूट पड़ा। इंसानियत ने उस समय दम तोड़ दिया जब बच्चे के शव को साधन के अभाव में परिजनों को कंधे पर लेकर पैदल घर जाना पड़ा।
डॉक्टर ने ड्यूटी खत्म होने के बाद उपचार से किया मना, मासूम ने तोड़ा दम
– इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा दुखद बात यह रही कि बच्चे को समय पर अस्पताल लाया गया परन्तु यहां उपचार नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई।
– मानवता इतनी शर्मसार हुई कि बच्चे के शव को 16 किलोमीटर दूर गोद में ही रखकर परिजन घर ले गए।
– चौराखाड़ी निवासी राजेश के 7 महीने के बेटे सन्नी देवल की आज सुबह तबियत बिगड़ने के बाद परिजन उसे शाहबाद अस्पताल लेकर गए।
– जब तक परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक अस्पताल के डॉक्टर की ड्यूटी खत्म हो चुकी थी।
– इसके बाद उन्होंने चिकित्सक आवास पर बच्चे को दिखाया परन्तु चिकित्सक ने शाम पांच बजे दिखाने और बारां ले जाने की सलाह देकर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ लिया जिसके बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।
– फिलहाल इस मामले में चिकित्सा विभाग के किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।
– बता दें कि पिछले दिनों उपचार के लिए लावारिस घूम रही विक्षिप्त महिला के मामले में फजीहत झेल चुके चिकित्सा विभाग का रवैया बिल्कुल भी नहीं बदला है, लोगों के मुताबिक आज भी लोग उपचार के लिए परेशान हैं।
Back to top button