डायमंड कारोबारियों के ठिकानों पर छापे, ड्राइवर के खाते में डाले थे 49 लाख

  • जोधपुर | नोटबंदी के बाद ड्राइवर के खाते में 49 लाख रुपए जमा कराने से शुरू हुई आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की जांच अब डायमंड के दो कारोबारियों तक पहुंच गई है। विंग ने जोधपुर के अलावा इन कारोबारियों के जयपुर व मुंबई में स्थित 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे और सर्वे किया। करोड़ों रुपए की अघोषित आय उजागर होने की उम्मीद है। डायमंड कारोबारी आदित्य लोढ़ा और उसके पार्टनर देवेंद्र बूढ़िया पर यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि शहर के डायमंड कारोबारी आदित्य लोढ़ा ने अपने पुराने ड्राइवर जोधपुर जिले के चामू निवासी नरपतलाल जोशी उर्फ नरेश पुत्र पारसमल के खाते में नोटबंदी के दौरान 49 लाख रुपए जमा कराए।
    डायमंड कारोबारियों के ठिकानों पर छापे, ड्राइवर के खाते में डाले थे 49 लाख
     
    बाद में इन्हें निकाल भी लिया गया। इस पर 23 फरवरी को आयकर विभाग ने नरपतलाल को नोटिस भेजा। इसके बाद नरपतलाल ने 12 अप्रैल को सरदारपुरा थाने में कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआर लगाते हुए आयकर विभाग को जांच करने को लिखा। फरवरी से ही विभाग की टीमें डायमंड कारोबारी व उसके पार्टनर के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

    ये भी पढ़े: सरकार ने माना- नोटबंदी, जीएसटी और कर्जमाफी से ग्रोथ को लगा बड़ा झटका

    गुरुवार अलसुबह विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के साथ एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने डायमंड कारोबारी के सरदारपुरा सहित जोधपुर शहर में करीब 10 जगह शोरूम व मकान व उसके पार्टनर देवेंद्र बूड़िया के उम्मेद भवन पैलेस रोड राइकाबाग स्थित मकान, ऑफिस, पैतृक गांव गुढ़ा विश्नोइयान स्थित घर के अलावा जयपुर और मुंबई में कार्रवाई की। इनके अलावा जोधपुर के पावटा इलाके में इस ग्रुप से ही जुड़े एक अन्य शख्स के यहां भी छानबीन की जा रही है।

     
     
Back to top button