ट्विटर पर सुषमा की सैलरी पूछी- पति स्वराज कौशल ने दिया ये मजेदार जवाब

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर एक यूजर ने उनकी सैलरी जाननी चाही। यूजर की ओर से पूछे गए इस सवाल का सुषमा स्वराज के पति और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल ने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। स्वराज कौशल ने लगातार दो बार ट्वीट कर यूजर के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने लिखा- देखो मेरी उम्र और मैडम की तनख्वाह नहीं पूछो। यह बहुत ही गलत आदत है। अरे चंदा लेना हो तो सीधा मांग लो…
ट्विटर पर सुषमा की सैलरी पूछी- पति स्वराज कौशल ने दिया ये मजेदार जवाब
– स्वराज कौशल ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा -अरे चंदा लेना हो तो सीधा मांग लो, तनख्वाह क्यों पूछते हो।
– स्वराज कौशल के ट्वीट के बाद कई यूजर ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ट्वीटर यूजर स्वराज कौशल की हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
जब कौशल से पूछा था- क्या आपकी लव मैरिज हुई…
1.@1967Babu ने पूछा था- @governorswaraj सर, जानना चाहता हूं कि आपने सुषमा जी से लव मैरिज की या अरेंज?
– इस पर कौशल ने जवाब दिया- दोनों के लिए क्या वारंटी पीरियड है?
2. @sh_atyagi ने पूछा- @governorswaraj सर, आप @SushmaSwaraj को ट्विटर पर फॉलो नहीं करते, क्यों?
– कौशल का जवाब- क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हूं।
3. ‏@imLakshyaAdvani ने पूछा- @governorswaraj सर, मुझे चिंता है कि सब कुछ ठीक नहीं है। आजकल सुषमा मैडम ट्विटर पर एक्टिव नहीं हैं। आशा करता हूं सब ठीक होगा?
– कौशल का जवाब- अगर वह ट्वीट नहीं कर रही हैं, तब भी सब ठीक ही है। 
4. ‏@yashodhandere12 ने पूछा- @governorswaraj सर, आप और सुषमा जी के बीच ग्रेट सेंस ऑफ ह्यूमर है। फिर तो आप लोग बहुत मजे करते होंगे?
– कौशल का जवाब- इस कॉमेडी को चलते हुए अब तक 42 साल हो गए। 
5. ‏@anandmaheshwari ने पूछा- @governorswaraj सर, सुषमा स्वराज से आपकी आखिरी मुलाकात कब हुई थी?
– कौशल का जवाब- क्या तुम एक RTI एक्टिविस्ट हो?
 
कौन हैं स्वराज कौशल?
– केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। वो मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हैं। 1990 में देश के सबसे युवा गवर्नर बने, तब उनकी उम्र 37 साल थी। 
– 1998 में कौशल को हरियाणा विकास पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर राज्यसभा सांसद के लिए भी चुना गया।
Back to top button