ट्रेन आती देख 8 माह के बच्चे संग पुल से कूदा चाचा, चपेट में आने से भाभी की मौत

बहादुरगढ़| जगतपुर से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाकर 8 माह के बेटे व देवर के साथ कालिंदी एक्सप्रेस से शनिवार को बहादुरगढ़ पहुंची महिला की शताब्दी की चपेट में आने से मौत हो गई। बहादुरगढ़ की छोटूराम कॉलोनी में किराये पर रह रहे प्रवीण की पत्नी 22 वर्षीय कुलती अपने देवर सुनील व 8 माह के बच्चे के साथ रक्षाबंधन से पहले गांव जगतपुर गई थी।
ट्रेन आती देख 8 माह के बच्चे संग पुल से कूदा चाचा, चपेट में आने से भाभी की मौत
शनिवार की सुबह वे सभी कालिंदी एक्सप्रेस से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से कुछ दूर स्थित कॉलोनी तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चल रहे थे। नाले के पास पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से शताब्दी ट्रेन आ गई। ट्रैक के दोनों तरफ रास्ता न होने से जान बचाने को नाले में कूदने का ही विकल्प था।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्पेशल मेहमान होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री

गोद में लिए बच्चे को सुनील नाले में कूद गया, लेकिन कुलती इससे पहले कुछ समझ पाती, वह ट्रेन की चपेट में आ गई। बाद में किसी तरह पुलिस को सूचित किया गया। सुनील ने बताया कि भाई प्रवीण बहादुरगढ़ की एक फैक्टरी में काम करता है। वह यहीं पर रुका था और बाकी परिवार रक्षाबंधन पर गांव गया हुआ था।

 
 
 
Back to top button