ट्रक से कुचलकर दिव्यांग की मौत:

इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक से कुचलकर दिव्यांग की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। इसके विरोध में नाराज लोगों ने उस ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे ट्रक में तोड़फोड़ कर उसके चालक की पिटाई कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। मृतक की पहचान मोहनलाल के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात मोहन लाल भतीजे व उसके साथियों के साथ सगाई से जुड़े कार्यक्रम के बाद इंद्रपुरी पुनर्वासित कॉलोनी की ओर पैदल जा रहे थे। सभी जब इंद्रपुरी मेन मार्केट वाले रोड के पास से एक ट्रक गुजरा। इस ट्रक के पिछले टायर की चपेट में मोहन लाल आ गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने गति और तेज कर दी और वह वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहनलाल को लेकर अस्पताल गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। इस ट्रक के चालक ने पुलिस को बताया कि उसके आगे चल रहे ट्रक के चालक का नाम सोनू है और उसी ट्रक से दुर्घटना हुई है।
एक अन्य मामला कापसहेड़ा थाना क्षेत्र का है। दिल्ली गुड़गांव के पास बने टोल टैक्स के पास एक वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति का सिर फटा हुआ था। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।





