ट्रक के पहिए में आधा फंसा तड़प रहा था युवक, देखते ही देखते हो गई मौत

इंदौर।आगरा-मुंबई मार्ग पर खरगोन के निमरानी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक ने रांग साइड पर जाकर एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक का आधा शरीर ट्रक के अगले पहिए में बाइक सहित घुस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रक के पहिए में आधा फंसा तड़प रहा था युवक, देखते ही देखते हो गई मौत
– मिली जानकारी के अनुसार हादसा निमरानी में खेतान केमिकल्स फैक्ट्री के सामने हुआ। यहां इंदौर से सेंधवा जा रहे एक ट्रक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
– प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार सेंधवा से इंदौर की ओर आ रहा था। वह अपनी साइड से चल रहा था। सामने से आ रहे ट्रक एमएच -18 एए-9355 ने अचानक रांग साइड जाका बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
– टक्कर के बाद युवक बाइक सहित ट्रक के अगले पहिए में फंस गया और उसका सिर सड़क से जा टकराया। रोड से टकराते हुए उसका सिर फट गया और खून रोड पर बहने लगा।
– सिर फटते ही खून का फव्वारा बह निकला और उसने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला।
– अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन वह जिस बाइक पर सवार था, वह गरोठ के बालू बंजारा नामक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस मामला दर्ज कर मृतक की सिनाख्त कर रही है।
Back to top button