टैंकर-टेम्पो एक्सीडेंट में 6 की मौत और 9 बुरी तरह घायल, ऐसी हो गई कार

औरंगाबाद/पुणे.अहमदनगर रोड पर लोणीकंद देहात के समीप रविवार शाम एक टेम्पो ट्रैवलर और पानी के टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए। घायलों में से 4 की हालत चिंताजनक है। घायलों को तत्काल वाघोली स्थित लाइफलाइन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शनि शिंगणापुर से पुणे लौट रहे थे…
टैंकर-टेम्पो एक्सीडेंट में 6 की मौत और 9 बुरी तरह घायल, ऐसी हो गई कार
– जानकारी के मुताबिक, टेम्पो-ट्रैवलर में बैठे हुए लोग शनि शिंगणापुर से पुणे लौट रहे थे। हादसे में पीछे-पीछे आ रही मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़े: रंग ला रही है नक्सलियों को सरेंडर कराने की मुहिम, 12 साल में 591 लौटे मुख्यधारा में

– हादसे में वैभव माने (27), महेश पवार (28), नुपूर साहू (26), निखिल जाधव (26), अक्षय दाभाड़े (28), विशाल चव्हाण (29) की मौत हो गई। यह सभी पुणे के निवासी हैं।

– वहीं, सुरेश गायकवाड़, रणजीत निकम, शरद सैंदाणे को वाघोली स्थित आयमैक्स अस्पताल में और सुमित मोरे, गणेश शिंदे, आयुष गहलोत, विलास बिराजदार को लाइफलाइन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Back to top button