टैंकर की टक्कर से बालक हुआ घायल

तिलोई अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के कस्बा इन्हौना में शुक्रवार को लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे एक टैंकर ने सायकिल सवार बालक को टक्कर मारी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।पुलिस ने टैंकर को हिरासत में लेते हुये चालक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन चालक का नाम बताने में अनभिज्ञता जताई।
थाना क्षेत्र के कस्बा इन्हौना निवासी शिव प्रसाद का पन्द्रह वर्षीय पुत्र सुशील शुक्रवार को दोपहर में साइकिल से घरेलू सामग्री खरीदने आया था वह इन्हौना चौराहा सायकिल से पार कर रहा था कि लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने सायकिल सवार बालक को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।टैंकर की टक्कर से उक्त बालक के दोनों पैर फैक्चर हो गये है।घायलावस्था में उसे इंडोगल्फ अस्पताल जगदीशपुर में भर्ती कराया गया जहां उस बालक का उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने टैंकर को हिरासत में लेते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल इसकी पुष्टि चौकी प्रभारी आर के सिंह ने भी की है लेकिन उन्होंने वाहन चालक का नाम व पता बताने में अनभिज्ञता जताई है।उन्होंने बताया कि अभी तक तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मृदुल श्री वास्तव





