ज्योतिष के अनुसार जान ले सुहागरात में पति हल्दी वाला दूध पिलाने के मायने…

विवाह हमारे जीवन का सबसे अहम् फैसला होता है। हिंदू धर्म में विवाह दो आत्माओं का मिलन माना गया है। भारतीय संस्कृति में विवाह परंपरा को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। भारतीय समाज में शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है और इससे जुड़ी जो रस्‍में है उनका भी बड़ी ही गंभीरता से पालन किया जाता है।

क्यों पिलाया जाता है दूध का गिलास:

हमारे यहां सुहागरात को भी शादी का एक हिस्‍सा ही मानते हैं। सुहागरात पर दुल्‍हन को एक गिलास दूध अपने पति को देना होता है। इस रस्‍म का वैज्ञानिक के साथ ही साथ धार्मिक महत्‍व भी है।

ज्‍योतिष में दूध को शुक्र और चंद्रमा दो ग्रहों का प्रतीक माना जाता है। दुल्‍हन का दूध के गिलास को ले जाने का प्रभाव इन दोनों ग्रहों पर पड़ता है जो इन्‍हें बेहतर बनाता है और ये वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाते हैं। शुक्र पुरुषों में शुक्राणु और कामेच्‍छा का प्रतीक माना गया है और चंद्रमा मन का प्रतीक है। इन दोनों ही ग्रहों में संतुलन स्‍थापित करने के लिए इस दूध की रस्‍म का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button