सोशल मीडिया का जमाना है, हर हाथ स्मार्टफोन और गूगल से लैस है। किसी से भी कुछ भी पूछ लो वह तुरंत गूगल करने लगता है। लेकिन ये टेक्नोलॉजी अगर किसी के स्वास्थ्य में बुरा असर डालने लगे तो आप क्या कहेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि मोबाइल को बार-बार स्क्रॉल करने की आदत और चैटिंग की बढ़ती प्रवृत्ति किस कदर खतरनाक हो चली है। जी हां, हल्के में न लें अपने फोन को ये आपको कब किसी बड़ी परेशानी में डाल दे कुछ पता नहीं। 
आजकल लोगों की उंगलियां टाइपिंग पैड पर आंखें मोबाइल की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं
अगर यू कहें कि कुछ लोगों को चैटिंग की लत पड़ गई है तो गलत नहीं होगा। आज की दुनिया में लोगों की उंगलियां टाइपिंग पैड पर आंखें मोबाइल की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं। आपकी ये आदत कितनी खतरनाक हो सकती है ये आपको इस खबर को पढ़ने के बाद पता चलेगा।
चैटिंग से उंगलियों में उठा दर्द लेकिन फिर भी नहीं छोड़ा मोबाइल फोन
आपको बता दें कि चीन में एक महिला को चैटिंग करना भारी पड़ गया है। दरअसल मोबाइल की लत की वजह से महिला का जो हाल हुआ उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन की वेबसाइट शंघाई निस्ट के मुताबिक हुनान प्रांत के चंगासा में महिला को स्मार्टफोन की लत लग गई थी। ऐसी लत की वो लगातार 7 दिनों तक स्मार्टफोन चलाती रही। महिला की आदत ऐसी थी कि लगातार स्मार्टफोन चलाते हुए उसके दाएं हाथ की उंगुलियों में तकलीफ होने लगी, लेकिन फिर भी उसने मोबाइल नहीं छोड़ा और लगातार मोबाइल चलाती रही।
मोबाइल फोन की लत के चलते हुआ ये हाल
Pear Video की रिपोर्ट में बताया गया है कि कामकाजी महिला ने एक हफ्ते की छुट्टी ली थी। इस दौरान वो घर पर बैठे-बैठे अपने दोस्तों से चैटिंग कर रही थी। महिला सात दिन तक लगातार मोबाइल से चिपकी रही। वो लगातार फोन पर ही लगी रहती थी और सोते वक्त मोबाइल साइड में रखती थी। ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल की वजह से उसकी उंगलियां टेढ़ी हो गईं थीं।
फोन की वजह से टेढ़ी हो गई उंगलियां
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार मोबाइल पकड़े रहने के कारण पहले महिला के हाथ में दर्द शुरू हुआ, फिर अचानक उसका हाथ फोन पकड़ने की स्थिति में अकड़ गया और सुन्न होने लगा। उसके हाथों की उंगलियां टेढ़ी हो गईं। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां लंबे इलाज के बाद अब उसकी स्थिति सामान्य है।
देखें वीडियो-
https://www.facebook.com/pearvideocn/videos/2166738133577222/