जो व्यक्ति रात में लगाते हैं परफ्यूम, शास्त्रों के अनुसार उन्हें भुगतनी पड़ती हैं ये परेशानियां

आजकल लोग जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो कपड़ों पर परफ्यूम लगा लेते हैं। अधिकतर लोग रात में भी शादी या पार्टी में जाते समय परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि रात के समय परफ्यूम लगाना शास्त्रों में सही नहीं माना गया है। शास्त्रों में परफ्यूम को रात में लगाना वर्जित बताया गया है, आखिर क्यों रात के समय परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए आइए आपको बताते हैं इसके बारे ……जो व्यक्ति रात में लगाते हैं परफ्यूम, शास्त्रों के अनुसार उन्हें भुगतनी पड़ती हैं ये परेशानियां

रात का समय नकारात्मक शक्तियों यानि भूत-प्रेत का समय माना जाता है। रात के समय में ये शक्तियां सक्रिय होती हैं और किसी को भी अपने वश में कर लेती हैं। शास्त्रों के अनुसार रात के समय खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर जल्दी ही नकारात्मक शक्तियों के वश में हो जाता है। 

अगर कोई व्यक्ति रात के समय परफ्यूम लगाता है तो उसके शरीर की खुशबू से नकारात्मक शक्तियां उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं, ये शक्तियां व्यक्ति के शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती हैं और आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाती है। व्यक्ति को भूत – बाधा परेशान न करे इसके लिए ही शास्त्रों में रात के समय परफ्यूम और अन्य खुशबूदार चीजों को शरीर पर लगाना वर्जित बताया गया है।

Back to top button