JNU :छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की तबीयत बिगड़ने से भूख हड़ताल खत्म

kanhaiya_kumar_pic_new_08_05_2016नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के खिलाफ जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। पांच मई की रात से भूख हड़ताल पर कन्हैया कुमार को ये निर्णय शुक्रवार की रात एकाएक तबीयत बिगड़ने के चलते लेना पड़ा। लेकिन अन्य छात्रों की पिछले दस दिनों से चल रही भूख हड़ताल अब भी जारी है। हड़ताल के बीच शनिवार शाम को कैंपस में छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन के निर्णय के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जेएनयू में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में जेएनयू एलुमिनी क्लब के सदस्य भी शामिल हुए। इतना ही नहीं, जेएनयू शिक्षक संघ ने भी प्रशासन के खिलाफ विरोध में भूख हड़ताल का आह्वान किया। इससे इतर कन्हैया को शरीर में पानी की कमी और कीटोसिस के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि कन्हैया शुक्रवार रात ही परिसर में वापस आ गए। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भूख हड़ताल नहीं करने और कुछ दिनों तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी जेएनयू छात्रों को अपना समर्थन दे दिया है और शिक्षकों से मांग की है वो भी उनके साथ आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button