जान ले सिर्फ गर्म पानी पीने से शरीर को होने वाले ये कमाल के फायदे…

इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी सेहत को माना जाता हैं जो उसका सबसे ज्यादा साथ देती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखा जाए, खासतौर से कोरोना के इस कहर के दौरान। आपने प्रधानमंत्री मोदी को कहते हुए सुना होगा कि रोजाना गर्म पानी का सेवन किया जाए। दिनभर नहीं पी सकते तो दिन की शुरुआत और अंत गर्म पानी पीकर करनी चाहिए। सिर्फ गर्म पानी पीने से शरीर को हैरान करने वाले फायदे होते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

​कब्ज से छुटकारा

अगर आप ठंडे की जगह गर्म पानी पीते हैं तो इससे आंतों को सिकुड़ने में मदद मिलती है। यह तब मुमकिन होता है जब इंसान की आंतों में फंसी पहले की बेकार चीज आसानी से बाहर निकल पाती हैं। अगर आपको कब्ज हो रही है तो ऐसे में मात्र रोज सुबह गर्म पानी पीना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

​हाइड्रेटेड रखने में मदद

अगर आप बात करें हाइड्रेटेड होने की तो आपको बता दें कि गर्म पानी, ठंडे पानी या कमरे के तापमान के पानी से अलग नहीं है। यह माना जाता है कि एक वयस्क को दिन में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करते हैं और सोते वक्त भी गर्म पानी पीते हैं तो इससे आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएंगे। इंसान के शरीर के लिए पानी बहुत ज्यादा जरूरी है और उसकी कमी को किसी भी चीज से पूरा नहीं किया जा सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो गर्म पानी इसमें काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे शरीर की तापमान नियंत्रण प्रणाली जग उठती है। गर्म पानी पीने से इंसान के शरीर से फूलने वाले अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। इससे वजन बढ़न से छुटकारा मिलता है।

​स्ट्रैस को कम करता है

गर्म पानी पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इसकी वजह से गर्म पानी पीने वाले लोग कम चिंतित होते हैं। गर्म पानी पीने से अधिक शांती भी महसूस होती है। अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे बॉडी के टॉक्सिन्स भी निकलते हैं और उससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

​बंद नाक से छुटकारा

गर्म पानी पीते वक्त उसकी गर्मी से जो भाप निकलती है उससे बंद नाक से छुटकारा मिलता है। पानी पीते वक्त पानी के ग्लास को पकड़ कर पानी की भाप से गहरी सांस लीजिए उससे साइनस और साइनस से होने वाले सिरदर्द में छुटकारा मिलेगा। यानि गर्म पानी पीने से आप साइनस और बंद नाक से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं जो गर्म पानी गले से होते हुए जाता है वह गले की खराश को खत्म करता है।

​पाचन में मदद

गर्म पानी पीने से इंसान की पांचन क्रिया सक्रिया होती है और उसमें सुधार होता है। पानी की मदद से ही इंसान का पाचन चलता है। जब पानी पेट और आंतों में जाता है तो उससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से हाइड्रेटेड होता है जिससे यह कचरे को आसानी से खत्म कर पाता है। इसी के साथ गर्म पानी उन चीजों को भी पेट के अंदर अलग कर देता है, जिन्हें शरीर को पचाने में परेशानी उत्पन्न होती है।

Back to top button