जानें क्यों चढ़ाया जाता है भगवान को फूल, नहीं जानते होंगे इसके पीछे का ये बड़ा रहस्य

पूजा में फूलों का भी अपना एक अलग महत्व है। प्राचीन काल से चली आ रही देवी देवताओं को पुष्प चढ़ाने कि परम्परा आज भी कायम है, ऐसा माना जाता है कि देवी देवताओं को पुष्प चढ़ाने से वह जल्दी प्रसन्न होते है ।धार्मिक कार्यो में भी फूलों कि बहुत मान्यता है हिन्दू धर्म के अनुसार बिना फूलों के धार्मिक कार्य अधूरे रह जाते है।
क्या है पूजा में फूलों का महत्व:
पुष्प को देवी देवताओं में अर्पित करने से पुण्य बढ़ता, और पाप घट जाता है अर्थात कम हो जाता है।
देवताओं के मस्तक में पुष्प हमेशा शुशोभित रहना चाहिए। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होते है और काम बन जाते है। 
देवता लोग रत्न, स्वर्ण, भूरि, द्रव्य, व्रत, तपस्या या और किसी चीज से उतने प्रसन्न नहीं होते, जितना फूल या पुष्प चढ़ाने से होते हैं। इसलिए धार्मिक कार्यो में फूलों को अधिक महत्त्व दिया गया है।

यकीन मानिए बस एक बार हाथ में लपेट ले इस पेड़ की जड़, जीवन भर बरसेगा धन ही धन…

धार्मिक कार्यो में या देवी देवताओं को पुष्प चढ़ाने से हमें आंतरिक अनुभूति कि शांति मिलती है तथा इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर के मंदिरों में भी देवी देवताओं को पुष्प अर्पित करना चाहिए इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है मन शांत और प्रफुल्लित रहता है।
Back to top button