जानिए 30 जून 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा गोचर शुभ है। दशम शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन धार्मिक यात्रा के लिए समय का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 06:25 pm के बाद इसी भाव में सवा दो दिन रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से एकादश गोचर कर रहा चन्द्रमा  व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है।पीला व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सूर्य नवम, चन्द्रमा दशम तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाएं। मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा मिथुन व सूर्य भी उसी में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज मेष व मिथुन  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धन के अपव्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा  06:35 pm के बाद सवा दो दिन के लिए भाग्यभाव में  रहकर शुभ फल देंगे।आज का दिन मीडिया व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।             

10. मकर राशिफल- 
सूर्य व चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहेंगे। शनि इसी से द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। लाल व बैंगनी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से पँचम शिक्षा में लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।                     
12. मीन राशिफल-
06:35 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा पँचम बहुत ही मंगलकारी है। शुक्र बिजनेस में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है। इससे कर्म भाव में शुभता बढ़ती है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button