जानिए क्या है ब्यूटी के लिए जायफल का इस्तेमाल

जायफल में बहुत प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते है.जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है. पर क्या आप जानते है की जायफल सिर्फ हमारी सेहत के लिए है नहीं बल्कि हमारी ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.

आइये जानते है जायफल से जुड़े ब्यूटी फायदों के बारे में-

1-ज्यादा तनाव या थकान के कारन कभी कभी आँखों के नीचे काले घेरे हो जाते है.इस समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना अपनी आँखों के नीचे जायफल का पेस्ट लगाए.थोड़े ही दिनों में आपकी आँखों के नीचे के काले घेरे ठीक हो जाएगे.

यह भी पढ़े: लाइफ में बढ़ रही है नेगटिवटी, जानिए कौन है आपका दुश्मन

2-अगर आपको झाइंयों की समस्या है तो जायफल को किसी पत्थर पर घिसकर इसके पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए.और सूख जाने के बाद पानी से इसे धो ले.ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको झाइयों से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही चेहरे पर भी अलग ही ग्लो नजर आएगा.

3-झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है.जायफल के पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दे.फिर सूख जाने पर ठन्डे पानी से धो ले.इसके लगातार इस्तेमाल से झुर्रिया तो दूर होगी ही साथ ही आपकी रंगत में भी निखार आएगा.

 

Back to top button