जानिए किसलिए 14 की उम्र में कैलाश खेर ने छोड़ा था घर, और की थी सुसाइड की कोशिश

सिंगर कैलाश खेर ने हाल ही में अपना 44वां जन्मदिन मनाया है. कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे.
अभी अभी: हर महीने 5 हजार रुपए देगी मोदी सरकार, सिर्फ जमा…
कैलाश खेर के पिता भी सिंगर थे लेकिन वो शौकिया तौर पर गाते थे. उनके पिता पारंपरिक लोक गीत गाते थे इसलिए कैलाश खेर को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला था.
4 साल की छोटी उम्र में ही संगीत में कैलाश खेर का टैलेंट दिखने लगा था. वो अक्सर अपने दोस्तों और परिवार वालों को गाने गाकर सुनाया करते थे.
कैलाश खेर के मुताबिक, ‘मैं संगीत के लिए अपने पैशन को बरकरार रखना चाहता था और इसके लिए मुझे अकेले रहने की जरूरत थी’
इसके बाद साल 1999 तक उन्होंने फैमिली फ्रेंड के इंडियन हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट बिजनेस भी संभाला. साल 1999 की शुरुआत में उन्हें बिजनेस में घाटा होने लगा जिससे वो डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की. इसके बाद वो सिंगापुर चले गए और वहां 6 महीने रहे.
अमिताभ बच्चन की मशहूर हीरोइन की हुई मौत, शोक में डूबा बॉलीवुड जगत
इसके बाद साल 2003 में कैलाश को फिल्म ‘अंदाज’ में गाने का मौका मिला. फिल्म में उनका गाया गाना ‘रब्बा इश्क ना होवे’ पॉपुलर हुआ. इसके बाद फिल्म ‘वैसा भी होता है पार्ट टू’ में उन्होंने गाना ‘अल्लाह के बंदे’ गाया, जो बहुत फेमस हुआ और इस गाने ने कैलाश खेर को बॉलीवुड में पहचान दिलाई.
इसके बाद उन्होंने बहुत से गाने गाए जो सुपरहिट रहे. इनमें ‘तेरी दीवानी’, ‘संईयां’, ‘रंग दीनी’ और ‘अर्जियां’ जैसे गाने शामिल हैं. अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ का गाना ‘कौन है वो’ भी कैलाश खेर ने ही गाया है.
दोनों का एक 6 साल का बेटा है जिसका नाम कबीर खेर है.





