जहीर-सागरिका के रिसेप्शन पार्टी में पहुंची ये पूर्व MLA, देखें Inside Photos

जयपुर/मुंबई. क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी का रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई में रखा गया। जिसमें राजस्थान से विधायक रह चुकी बीना काक भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बनी। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी के कई फोटो शेयर किए। जिसमें वे काफी इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। जानें क्या रहा खास…
– इस रिसेप्शन पार्टी में बीना काक अपनी बेटी अमृता काक के साथ पहुंची। जो एक सिंगर हैं।
ये भी पढ़ें: पद्मावती विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा-फिल्म को लेकर बयानबाजी बंद करो
– उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कपल को शादी की बधाई भी दी। उनके साथ इन फोटोज में सुष्मिता सेन भी नजर आ रही हैं।
कौन है बीना काक और कैसे बॉलीवुड से जुड़ीं…
– बीना काक 2008 से 2013 के बीच कांग्रेस सरकार में सुमेरपुर से विधायक रहीं। वे राजस्थान की पर्यटन मंत्री रह चुकी हैं। राजस्थान सरकार में मंत्री होने के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग भी की।
– उन्होंने ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी कई फिल्मों में सलमान की मां का किरदार निभाया है। यहीं से बीना काक का रिश्ता बॉलीवुड और सलमान से जुड़ा। वे उनकी बेहद करीबी मानी जाती हैं। जब भी सलमान राजस्थान में होते हैं तो उनसे मिलने जरूर जाते हैं।
– बीना काक की बेटी अमृता काक को सलमान अपनी बहन मानते हैं। अमृता कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। अमृता और बीना काक अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: सलमान खान को किया OUT, धमाकेदार सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ ये स्टार FINAL!!
बीना काका की बेटी की शादी में सलमान ने की थी बरात की अगुवाई
बीना काक की बेटी अमृता काक की शादी में सलमान खान न केवल आए बल्कि उन्होंने बारात की अगुवाई भी की थी। सलमान शादी में अकेले ही नहीं पहुंचे थे, बल्कि उनके साथ कैटरीना भी थी। कैट ने हाथों में मेंहदी भी रचाई थी।





