जयपुर के जनाना अस्पताल में 25 वर्षीय एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया

जयपुर के जनाना अस्पताल में 25 वर्षीय एक महिला ने शनिवार सुबह 5 बच्चें को जन्म दिया है। शहर के सांगानेर निवासी रूखसाना दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे उसकी डिलीवरी कराई गई तो उसने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया।

इसके लिए चिकित्सकों को आॅपरेशन करना पड़ा । डिलीवरी के दौरान एक बच्चा मृत अवस्था में पैदा हुआ ।वहीं दो लड़के और दो लड़कियों को कम वजन के कारण अस्पातल के आईसीयू वार्ड में रखा गया। एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार बच्ची को दोपहर में वेंटिलेटर पर लिया गया। रूखसाना के इससे पहले दो डिलीवरी हुई और दो बच्चे है।

जनाना अस्पताल की अधीक्षक डॉ.लता राजोरिया ने बताया कि चारों बच्चे ही प्रीमैच्योर एवं कम वजनी है। प्रसूता पूरी तरह से स्वस्थ है। रूखसाना का पति रहीम आॅटो रिक्शा चलाता है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में इस तरह का यह पहला मामला है। इससे पहले किसी महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म नहीं दिया।

Back to top button