जंगल में इस हाल में लड़का-लड़की, को देखकर हिल गए गांव वाले

नई दिल्ली : बांसवाड़ा में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुनसान इलाकेमें बुधवार को एक पेड़ पर रस्सी से लटके दोनों के शव मिले।

प्रेमी युगल ने फांसीलड़की ने स्कूल यूनिफार्म पहनी हुई है। लड़की के हाथ पर पेन से हम दोनों… लिखा है। हाथ पर और कुछ भी लिखा है, लेकिन रात को हुई बारिश में धुल गया। घटनास्थल के पास से पुलिस को एक शराब व पानी की दो बोतल भी मिली हैं। वहीं लड़की के पिता ने लड़के के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है।  

बागीदौरा आईटीआई के आगे सुनसान इलाके में कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी पर लटके दो शव देखे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर में कलिंजरा थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाए। लड़की स्कूल ड्रेस में है। लड़की के हाथ पर वालपेन से कुछ लिखा है जिसमें दो अक्षर ही पढ़ने में आ पाए … हम दोनों … बाकी बारिश के कारण मिट चुका है।

पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने लड़के व लड़की के शवाें की शिनाख्त कर दी। मृतक मनीष (22) है। वह बागीदौरा के पास उम्मेदगड़ी का रहने वाला है वहीं लड़की (17) रेहनवाड़ी के पास दांगल की रहने वाली है तथा 12 कक्ष्रा में पढ़ती है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों रात को अपने-अपने घर से निकले थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। सुबह उनके शव मिले। अभी तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग का ही सामने आया है। लड़की के पिता ने लड़के के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपार्ट में कहा है कि मनीष उनकी बेटी को परेशान करता था। साथ ही शवों के पैर भी जमीन पर टिके हुए हैं। इससे लगता है कि उनकी हत्या की गई है।

 

Back to top button