छावनी के बस स्टैंड परिसर में कंडक्टर ने महिला के बाल पकड़ जूते से पीटा, Video बनवाया और Viral कर दिया

छावनी के बस स्टैंड परिसर में एक कंडक्टर ने महिला की जूते से पिटाई कर दी। कंडक्टर ने बस के हेल्पर से वीडियो भी बनवाया और वायरल कर दिया। कंडक्टर का आरोप था कि महिला ने करीब आठ माह पहले उस पर झूठा छेड़खानी का आरोप लगाकर पिटाई की थी। महिला की शिकायत पर लाल चौकी कुर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जगाधरी से द बन कारपोरेटिव सोसाइटी का कंडक्टर नरेंद्र कुमार अपनी बस को लेकर अंबाला शहर आ रहा था। जैसे ही यह छावनी बस स्टैंड परिसर पहुंची तो कंडक्टर ने पास में खड़ी बस से महिला को बाल पकड़ नीचे उतार लिया। इसके बाद अपने एक पैर का जूता निकालकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने ही बस के हेल्पर को वीडियो बनाने को कहा।

लगाए ये आरोप

कंडक्टर महिला को अपशब्द बोल रहा था। नरेंद्र महिला से कह रहा था कि वह बताए कि मैंने किससे छेड़खानी की थी। उस पर झूठा आरोप लगाकर उसकी पिटाई क्यों की थी। वहीं महिला के साथ मारपीट की घटना देख कर और भी लोग वीडियो बनाने लगे या तमााशबीन बने खड़े रहे। कंडक्टर महिला के सिर पर मुंह पर जूतों से मारपीट करते हुए सरेआम नजर आ रहा है। मारपीट के बाद कुछ लोग बीच बचाव में आए। महिला ने लाल कुर्ती चौकी पुलिस कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला जा रही थी ब्यास

महिला ने लाल कुर्ती चौकी पुलिस को दी शिकायत में थाना छप्पर रहने वाली तरसेम कौर ने बताया कि कंडक्टर ने उसकी रिश्तेदार की बेटी से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उसकी पिटाई की थी। इसी की रंजिश कंडक्टर रखता था। शनिवार को वह ब्यास जा रही थी। जैसे ही बस स्टैंड के पास बस से नीचे उतरी तो कंडक्टर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने छावनी के नागरिक अस्पताल छावनी से अपना मेडिकल भी कराया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की शिकायत पर बकनौर के नजदीक मियां माजरा निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://twitter.com/JagranNews/status/1127481379044843520?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1127481379044843520&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fharyana%2Fpanipat-bus-driver-beat-the-woman-with-a-shoe-19212416.html

Back to top button