स्कूल जा रही छात्रा को सिर‌फिरे आशिक ने मारी गोली फिर खुद भी दी जान

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक सिरफिरे आ‌शिक ने स्कूल जा रही छात्रा को गोली मारकर खुद भी जान दे दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले में प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है लेकिन छात्रा के घरवालों ने इससे इनकार किया। गोली मारने वाला युवक शादीशुदा था। पुलिस के पास कोई पक्ष शिकायत लेकर नहीं आया है।छात्रा को सिर‌फिरे आशिक ने मारी गोली

बताया गया है कि एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैंठा निवासी स्वा‌ति (18) अलीगंज के स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार को सुबह वह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में एलटीसी फार्म हाउस के पास गांव डाकमंगलिया निवासी युवक‌ योगेश उर्फ पिंकू (24) मिल गया। योगेश ने छात्रा को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुकी।

इसके बाद तैश में आकर योगेश ने तमंचे से छात्रा के गोली मार दी और फिर एक गोली खुद को भी मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अलीगंज के अस्पताल में भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल एटा के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।

Back to top button