छह कंपनियों का एमकैप 37414 करोड़ बढ़ा

एजेन्सी/मुंबई। बीएसई के सेंसेक्स में बीते सप्ताह एक प्रतिशत की तेजी के बीच शीर्ष दस में से छह कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 37414.25 करोड़ रुपए बढ़ गया। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस के एमकैप में सर्वाधिक बढ़त देखी गई। इसके अलावा इंफोसिस, ओएनजीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) तथा एचडीएफसी बैंक का एमकैप भी बढ़ा। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), सनफार्मा, एचडीएफसी तथा हिंदुस्तान यूनिलिवर (एचयूएल) के एमकैप में कुल 31578.11 करोड़ रुपए की गिरावट देखी गई।
टीसीएस का एमकैप 12068.87 करोड़ रुपए बढ़कर 478272.12 करोड़ रुपए तथा इंफोसिस का 10956.42 करोड़ रुपए बढ़कर 273382.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ओएनजीसी के एमकैप में 8084.94 करोड़ रुपए तथा आईटीसी के एमकैप में 3135.88 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और सप्ताहांत पर बाजार बंद होते समय ये क्रमश: 183558.04 करोड़ रुपए तथा 261323.05 करोड़ रुपए रहे। आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 3094.31 करोड़ रुपए बढ़कर 332176.43 करोड़ रुपए तथा एचडीएफसी बैंक का 73.83 करोड़ रुपए बढ़कर 260002.28 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र की सीआईएल के एमकैप में सर्वाधिक 13517.02 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सप्ताहांत पर यह 188006.59 करोड़ रुपए रहा। दवा कंपनी सन फार्मा का बाजार पूंजीकरण 12478.57 करोड़ रुपए घटकर 196360.10 करोड़ रुपए तथा एचडीएफसी का 4911.72 करोड़ रुपए उतरकर 178093.10 करोड़ रुपए पर आ गया। एचयूएल के एमकैप में 670.80 करोड़ रुपए की गिरावट रही और यह सप्ताहांत पर शुक्रवार को 183074.29 करोड़ रुपए रहा। बाजार पूंजीकरण के मामले में टीसीएस शीर्ष पर कायम है। इसके बाद क्रमश: आरआईएल, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा, सीआईएल, ओएनजीसी, एचयूएल तथा एचडीएफसी का स्थान रहा।





