छत पर सो रहे छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी पर भी किया जानलेवा हमला

बस्सी।जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के धामस्या, हुरेला के पास देवडवालों की ढाणी में शनिवार देर रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई-भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक स्वयं थाने में पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
छत पर सो रहे छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, भाभी पर भी किया जानलेवा हमला

युवक ने ऐसे की भाई की हत्या…

ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: हुआ बड़ा खुलासा ऐशो आराम के लिए अंसारी ने एक साल में फूंके 377 करोड़, पीएम मोदी भी हुए हैरान

–  देवडवालों की ढाणी में कैलाश मीणा का परिवार रात में खाना खा कर सो गया था। कैलाश मीणा अपने घर की छत पर सो रहा था। कैलाश के पास ही उसकी पत्नी छोटा देवी भी साे रही थी।
– देर रात कैलाश के छोटे भाई रामकरण मीणा ने अपने भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमाला कर दिया।
– छत पर चीखने की आवाजें सुनकर घर में नीचे सो रहे घरवाले ऊपर आए तो छत पर फैले खून को देखकर चौंक गए। पास ही घायल पड़े कैलाश और उसकी पत्नी को एसएमएस लेकर आए। मगर इस दौरान घायल कैलाश मीणा की रास्ते में ही मौत हो गई।
– इधर उसकी पत्नी छोटा देवी की हालात अभी गम्भीर बनी हुई है। वही वारदात का आरोपी रामकरण मीणा पुलिस कस्टडी में है।
-बस्सी थाने की पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है़।
– वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 
Back to top button