चुनावोंं में ‘आप’ को नहीं होगी पैसों की किल्लत, विदशों से आएगा फंड केजरीवाल

आने वाले पंजाब, गोवा और दिल्ली एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी को फंड को कोई किल्लत नहीं होने वाली. इसकी वजह फंड का सात समंदर पार से आना माना जा रहा है. इसके लिए कई देशों में अभियान भी शुरू हो चुका है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी कई देशों से फंड आया था.
कैशलेस इंडिया की ओर सरकार का ऐलान, ईपेमेंट, चेक से…
चुनाव के दौरान फंड की कमी को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी की ओवरसीज विंग ने विदेशों से फंड जुटाने का प्लान तैयार किया है. कहीं कहीं इसकी शुरुआत भी हो गई है. जानकारी के मुताबिक यूके में पंजाब चुनाव के लिए फंड रेजिंग का अभियान की शुरुआत बीते 18 दिसंबर को यूके के लेमिंगटन से हो चुकी है.
आप, यूके के प्रवक्ता संदीप बिष्ट ने बताया कि यूके में फंड के लिए अभियान शुरू किया है. इसे फ्लेम ऑफ होप का नाम दिया गया है. इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से हो चुकी है. हमारा प्लान जनवरी के अंत तक यूके के बड़े शहरों में फंड रेजिंग के प्रोग्राम करने का है. लेमिंगटन में हुए प्रोग्राम में करीब साढ़े चार लाख रुपए का फंड इकट्ठा हो गया है. यूके में पंजाब चुनाव के लिए फंड रेजिंग का अभियान शुरू किया है. हमारा प्लान जनवरी के अंत तक यूके के बड़े शहरों में फंड रेजिंग के प्रोग्राम करने का है. लेमिंगटन में हुए प्रोग्राम में करीब साढ़े चार लाख रुपए का फंड इकट्ठा हो गया है. गोवा चुनाव के लिए भी फंड जुटाएंगे.
बिष्ट ने बताया कि रविवार को फंड रेजिंग प्रोग्राम लंदन में है. हमारा प्लान यूके के दस से ज्यादा बड़े शहरों में प्रोग्राम करने का है. इनमें बर्मिंघम, ग्लास्गो, कोवेंट्री, लेस्टर आदि शामिल हैं. हमने दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त भी फंड जुटाया था. यूके के शहरों से दिल्ली चुनाव के लिए करीब 25 लाख रुपए भेजे गए थे. गोवा चुनाव के लिए भी फंड रेजिंग का प्रोग्राम करेंगे. आप सूत्रों के मुताबिक फंड रेजिंग का प्लान यूके, यूएस समेत करीब 15 देशों में फंड रेजिंग के प्रोग्राम करने का है.





