‘चीन-अमेरिका को रणनीतिक गलतफहमी से बचना होगा’

ट्रेड वार खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत के एक दिन बाद चीन ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और रणनीतिक गलतफहमी से बचने की जरूरत है। चीन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय घाटा कम करने के लिए अमेरिका से अधिक उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। शनिवार को ट्रंप ने फोन पर जिनपिंग से हुई बातचीत के बाद कहा था कि चीन के साथ ट्रेड वार खत्म करने को लेकर बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है। ‘चीन-अमेरिका को रणनीतिक गलतफहमी से बचना होगा’

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कान ने कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के रणनीतिक इरादों को तर्कसंगत और उद्देश्यपूर्ण तरीके से देखना चाहिए। रणनीतिक संचार को आगे बढ़ाना चाहिए। एक-दूसरे की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के हितों का सम्मान करना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों की सामान्य तस्वीर को बिगाड़ने से बचने के प्रयास में मतभेदों को को ठीक से प्रतिबंधित करना चाहिए। 

40 साल पहले द्विपक्षीय व्यापार 2.5 अरब डॉलर से भी कम था, लेकिन 2017 में यह 580 अरब डॉलर को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि तथ्य दिखाते हैं कि चीन और अमेरिका संबंधों के विकास से न केवल दोनों देशों को भारी लाभ पहुंचाया है, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र और विश्व की शांति, स्थिरता और समृद्धि में भी योगदान दिया है।

Back to top button