चार दिन पहले मायके से आई पत्नी को गोली से उड़ाया

दीक्षा मिश्रा (फ़ाइल फ़ोटो)लखनऊ। ठाकुरगंज के एकता नगर में एक सनकी युवक ने शनिवार सुबह पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति से अनबन होने के चलते मृतका मायके में थी और चार दिन पहले ही ससुराल आई थी। वहीं घर वालों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर मिले तमंचे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुरगंज के एकता नगर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।एडीसीपी पश्चिम श्याम नारायण ने बताया कि एकता नगर निवासी सुधांशु मिश्रा की शादी वर्ष 2016 में फरुखाबाद निवासी दीक्षा मिश्रा (25) के साथ हुई थी। दोने से एक बेटा प्रताप (4) है। पति-पत्नी के बीच मे विवाद होने के चलते करीब एक साल से दीक्षा मायके में थी। कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने के बाद वह चार दिन पहले ही ससुराल आई थी।
ठाकुरगंज के एकता नगर में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
घसीट कर कमरे में ले गया और मार दी गोली
सुधांशु के बड़े भाई आनंद ने पुलिस को बताया कि सुधांशु श्रीराम टॉवर में एक मोबाइल शॉप पर काम करता था। लॉक डाउन के समय उसकी मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी नौकरी भी छूट गई थी। घर मे वह कई बार घर वालों पर भी आक्रामक हो जाता था। लिहाजा उसे घर के निचले हिस्से में बने एक कमरे में रख कर उसका इलाज कराया जा रहा था। घर के अन्य सदस्य पहली मंजिल पर रहते हैं।
शनिवार सुबह दीक्षा झाड़ू लगाने के लिए नीचे गई थी। तभी अचानक सुधांशु कमरे से निकला और दीक्षा को घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गया। दीक्षा के शोर मचाने पर जब तक कोई उसकी मदद में पहुंचता उससे पहले ही सुधांशु ने उसे गोली मार दी। सीने के बाएं तरफ गोली लगने से दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज राज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की सूचना मायके वालों को भी दे दी गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी के पास तमंचा कब और कहा से आया था। इसके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक पड़ताल में परिवारीजनों ने तमंचे के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।

Back to top button