घर में नहीं रख सकते हैं भगवान शनिदेव की मूर्ति, जानें ये बड़ा कारण…

हिन्दू समाज में हम सभी अपने घर में मंदिर बनाते है और भगवान की मूर्ति रखते हैं लेकिन भगवान शनिदेव की मूर्ति नहीं रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शनिदेव की मूर्ति घर में रखते हैं। शास्त्रों को माना जाए तो शनिदेव की मूर्ति घर में रखने की मनाही होती है।

क्यों नहीं रखते है भगवान शनिदेव की मूर्ति:

शनिदेव की पूजा घर के बाहर मंदिर में ही करना चाहिए क्योंकि शनिदेव को श्राप मिला हुआ। उस श्राप के अनुसार शनि देव जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे उसका अनिष्ट हो सकता है और उसके घर में कुछ भी मंगल नहीं होता है। इसी के कारण कहा जाता है कि शनिदेव की पूजा घर में नहीं होती है।

शनि की दृष्टि से बचने के लिये किसी को भी अपने घर में उनकी मूर्ति नहीं लानी चाहिए। हम जब भी कभी देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं तो उनके चेहरे की तरफ उनकी आंखों में देखकर करते हैं, लेकिन शनिदेव के दर्शन करते समय ऐसा नहीं करना चाहिए। उनके दर्शन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button