गांधी जयंती पर ख़ास : बापू के दुर्लभ विडियो

gandhiनई दिल्ली (2 अक्टूबर): दुनिया भर में शुक्रवार को अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) की 147वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी के बारे में आप हमेशा से ही काफी कुछ पढ़ते रहे होंगे। उनके जीवन की हर घटना अहम है।

ब्रिटिश पाथे के आर्काइव्स से जुटाए गए कुछ विडियो में महात्मा गांधी की जीवन के कुछ अहम क्षणों को दिखाया गया है। ये विडियो 1930 से 1947 के बीच के समय के हैं। इन्हें उनके गोलमेज कांफ्रेंस के लिए लंदन दौरे और उनके वहां रहने के दौरान शूट किया गया।

गांधी इज हियर (1931)

इनमें से पहला विडियो साल 1931 का है। इस विडियो में वक्ता महात्मा गांधी को भारत का एक ‘रहस्यमयी व्यक्ति (मिस्ट्री मैन)’ बताता है। यह गांधी के लंदन जाते समय मार्सेलीस आने के समय का है। इस विडियो में गांधी की करीबी तत्कालीन सहयोगी मीराबेन (मेडेलीन स्लेड) भी दिखाई देती हैं।

‘चार्ली’ मीट्स गांधी (1931)

दूसरा विडियो गांधी और चार्ली चैपलिन की मुलाकात का है। सुपरस्टार चार्ली उस समय के मोशन पिक्चर्स के विश्वविख्यात हास्य कलाकार थे।

गांधीज़ लंदन होम इन ईस्ट एंड (1931)

इस विडियो में 1931 दौरे के दौरान हुई गांधी की मेहमाननवाज़ी को दिखाया गया है। मिस म्यूरियल लेस्टर उस समय की समाज सुधारक, शांतिवादी, और नॉन कन्फरमिस्ट थीं। जिन्होंने गांधी की मेहमाननवाजी की थी। इसके बाद 1934 में वह महात्मा गांधी के साथ बिहार मे आए भूकम्प में उनके साथ आई थीं। वह अछूत परंपरा के खिलाफ दौरे के लिए भी आई थीं।

गांधी इन रोम (1930-39)

यह विडियो भी ब्रिटिश पाथे आर्काइव्स से जुटाया गया है। इसमें गांधी की रोम यात्रा को दिखाया गया है। यह भी साल 1931 का ही है। इस विडियो में गांधी इटली में राज करने वाली राष्ट्रीय फासीवादी पार्टी प्रमुख बेनीटो मुसोलिनी के अधिकारियों के साथ दिखाई देते हैं।

 
 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button