वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा के साथ पहुंचे यहां, बंदरों के साथ शेयर की कुछ फोटो

जयपुर। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में जयपुर में एक मेन्स मैगजीन के कवर के लिए फोटो शूट किया। वरुण ने इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया। इस फोटो में वरुण एक बंदर साथ नजर आ रहे हैं। सोमवार रात को मैगजीन की शूटिंग खत्म कर वरूण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ मुंबई लौट गए।इस मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कर रहे थे वरुण…
वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा के साथ पहुंचे यहां, बंदरों के साथ शेयर की कुछ फोटो
 
– एक्टर वरूण धवन ने जीक्यू मेन्स मैगजीन के कवर के लिए हाल ही में जयपुर के सामोद पैलेस के पास फोटो शूट करवाया। इस दौरान वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया जिस पर वरुण ने लिखा था, “JAI HANUMAN. Shooting for gq and was blessed by the monkey god”.
– फोटोशूट को खत्म कर वरूण अपनी गर्लफ्रेंड साथ सोमवार रात को मुंबई लौट गए।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण और नताशा ने जयपुर के सामाेद पैलेस में क्वालिटी टाइम बिताया।
 
बचपन का प्यार है नताशा
– नताशा, वरुण के बचपन का प्यार हैं और यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं! वरुण धवन के अलावा उनके परिवार के साथ भी नताशा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं।
– कहा जाता है कि नताशा जब भी वरुण धवन के साथ होती हैं, मीडिया के साथ किसी भी तरह का इंटरेक्शन करना नहीं चाहतीं। 
– कई फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके के अलावा हाल ही में वेलेंटाइन डे से लेकर होली आदि छुट्टियों में भी नताशा कई बार वरुण के साथ स्पॉट की जा चुकी हैं!
जुड़वां 2 की शूटिंग पूरी करके लौटे हैं इंडिया
– हाल ही में वरुण धवन ‘जुड़वां 2’ की शूटिंग पूरी करके इंडिया लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी हैं। यह फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज़ होगी। फिल्म को वरुण के डैड डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है।
Back to top button