गरबा खेलने की बजाय प्रेमी के साथ रात भर थी पत्नी, पति ने पकड़ा

अहमदाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी को गरबा खेलने के लिए भेजा, लेकिन पत्नी गरबा खेलने के बजाय रात भर अपने प्रेमी के साथ रही. जब वह सुबह पांच बजे घर लौटी तो उसके पति ने उसे प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया.

अहमदाबाद के सोला साइंस रोड पर स्थित हेतार्थ पार्टी प्लाट पर रहने वाली 40 वर्षीय विवाहित अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ गरबा खेलने गई थी. 

उसकी बेटी रात 12 बजे घर लौट आई, लेकिन वो नहीं लौटी. पति घर के बाहर पत्नी का इंतजार करता रहा. तभी कार से वह अपने प्रेमी युवराज बोराणा के साथ पहुंची तो पति ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. 

इस बीच, प्रेमी कार लेकर वहां से भाग निकला. महिला का पति उसका पीछा करने लगा और कुछ किलोमीटर दूर उए पकड़ लिया. दोनों के बीच मारपीट हुई जिसमें प्रेमी का बैग पति के हाथ लगा. 

बैग में उसे चार कारतूस बरामद हुए. उसने वस्त्रापुर पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने युवराज बोराणा को हिरासत में लिया. 

वस्त्रापुर पीआई एमएम जडेजा ने बताया कि आरोपी युवराज बोराणा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता है इसलिए उसने अपने पास गन और कारतूस रखे थे. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. 

 

Back to top button