खूबसूरत बहनों के मध्यप्रदेश से दिल्ली आने का राज जानकर पुलिस भी हैरान

दोनों बहनों शबाना और संजो ने पूछताछ में बताया कि ये गिरोह बनाकर शादियों के सीजन में वारदात करने दिल्ली आती थीं।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शातिर सगी बहनों की चोरी का पर्दाफाश किया है, जो हाईप्रोफाइल शादी-समारोहों में चोरी को अंजाम देती थीं। हैरानी की बात है कि ये सगी बहनें हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ऐसी चोरी की तीन वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की मानें तो ये सगी बहनें अपने एक साथी ऑटो चालक के साथ चोरियां करती थीं।खूबसूरत बहनों के मध्यप्रदेश से दिल्ली आने का राज जानकर पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़े: वैलेंटाइन पार्टी में करण जौहर ने किया ऐसा काम,जानकर रह जायेंगे दंग|

दोनों बहनों शबाना और संजो ने पूछताछ में बताया कि ये गिरोह बनाकर शादियों के सीजन में वारदात करने दिल्ली आती थीं। ये रेलवे स्टेशन व एनसीआर में रहती थीं और अल्ताफ इनका साथ देता था। शबाना के खिलाफ दिल्ली में एक और संजो के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

मॉडर्न लुक के साथ शादी-समारोह में जाती थीं

इस मामले से जुड़े जांच अधिकारी का कहना है कि संगी बहनें खासतौर से शादियों के मौसम में मध्य प्रदेश से दिल्ली वारदात करने आती थीं। किसी को शक-शुबह नहीं हो, इसलिए शादी में महंगे व अच्छे कपड़े ही पहनकर जाती थीं। साथ ही पहली नजर में ये काफी मॉडर्न नजर आती थीं। साथ ही ये इस बात का ख्याल रखती थीं कि दोनों खूबसूरत लगें।

नई दिल्ली जिला डीसीपी बीके सिंह के अनुसार श्रीराम खेतान ने 31 जनवरी को कनॉट प्लेस थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 जनवरी को होटल संग्रीला में उसकी बेटी की शादी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी पत्नी का हैंडबैग चोरी हो गया था। बैग में सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी, चांदी के 24 सिक्के व महंगा मोबाइल था।

यूं खुल गई पोल

शिकायत पर मामला दर्ज कर कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष पंकज मलिक की देखरेख में एसआई अमित कुमार व सविता यादव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबक, सिस्टर गिरोह के बारे में सीसीटीवी कैमरों से सुराग हाथ लगा था।

जांच अधिकारी के मुताबिक, होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पता लगा कि महंगे व अच्छे कपड़े पहने दो बहनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम को जांच के दौरान सूचना मिली थी कि राजगढ़, मध्य प्रदेश के सिस्टर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

… इस तरह चढ़ीं पुलिस के हत्थे

इसके बाद फिर सूचना मिली कि होटल संग्रीला में चोरी करने वाली दो बहनों अपने ऑटो चालक साथी अल्ताफ खान के साथ उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन आएंगी। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर राजगढ़, मध्य प्रदेश निवासी शबाना (22) और संजो (30) को ऑटो चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button