खुशनुमा अंदाज में हुआ ‘टेक्नोफन 18‘ का आगाज़

सुलतानपुर, 27 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। कमला नेहरू संस्थान फरीदीपुर के तकनीकी संकाय में शनिवार को दो दिवसीय टेक्नों कल्चरल, टेक्नोफन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 20 तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाएंगे। इनमें क्रिकेट इन बाक्स, डिबेट, क्रिकेट, रंगोली, म्यूजिकल चेयर समेत अन्य कार्यक्रम है। प्रतियोगिता में कमला नेहरू संस्थान व आस-पास के जिलों के लगभग एक हजार छात्र हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र ऐसे आयोजित कार्यक्रमों से सीखे और अपने आप को सही मार्ग की ओर अग्रसर करें। साथ ही मुख्य अतिथि डा. डीएन सिंह, फार्मेसी निदेशक डा. महेश प्रसाद व इंजीनियरिंग निदेशक रत्नेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम में छात्रों ने मार्च पास्ट करके उपस्थित गणमान्य लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर प्रतिभा सिंह, नगेन्द्र पांडेय सीएस विभागाध्यक्ष, एके सिंह, सैनुद्दीन, राघवेन्द्र त्रिपाठी, कौस्तुभ कुंदन श्रीवास्तव, एमपी सिंह, अवधेश सिंह, शिवम प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, संजय सोनकर, निशीथ मिश्रा, तजीम फातिमा, अखंड प्रताप सिंह, हिमांशू सिंह, ग्रीष्मा श्रीवास्तव समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





