खुशखबरी: अब घर बैठे ऐसे बनाये अपना आधार, वोटर आईडी और पैन कार्ड

अब अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों को बनवाना और भी आसान हो गया है। पहले आपको आधार, वोटर आईडी और पैन कार्ड बनवाने के लिए कई विभागों में चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।
अभी-अभी: चीन में हुआ सबसे बड़ा हादसा, दहल गई दुनिया
लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। इन दस्तावेजों को बनवाने के लिए अब आपको आपको तहसील या किन्ही अन्य सरकारी विभागों में नहीं जाना पड़ेगा। हर इलाके में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (जनसुविधा केंद्र) में इन दस्तावेजों को आसानी से बनवाया जा सकता है। यहीं से 20 से 30 रुपए खर्च करके आधार कार्ड का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। अगर आपने पहले से ही आधार कार्ड के लिए आवेदन कर लिया है, तो यहाँ से आधार कार्ड का कलर्ड प्रिंट भी लिया जा सकता हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर में आप आसानी से कलर वोटर आईडी कार्ड बनवाएंगे, तो आपको एक ही शुल्क देना होगा। हर एक फॉर्म के हिसाब से चार्ज देना होगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको लगभग 107 रुपए के अलावा कुछ कमीशन अलग से देना होगा।
इसकी अधिक जानकारी के लिए आप इनकी वेबसाइट csc.gov.in पर जा सकतें हैं या इन्हें टोलफ्री नंबर 180030003468 पर भी संपर्क कर सकतें हैं।





