वीडियो: खुद को पंडित बताने वाला ये शख्स खा रहा है गाय का गोश्त, कहा- गाय कोई भगवान नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जिसने सर पर भगवा गमछा बांधा है ओर माथे पर तिलक लगा रखा है वो गाय का गोश्त खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो को हिंद के मुसलमानों की आवाज नाम के फेसबुक पेज से अपलोड किया गया है। ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।खुद को पंडित बताने वाला ये शख्स खा

वीडियो में जो शख्स गाय का मांस खाते हुए नजर आ रहा है वो खुद को हिंदू पंडित बता रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा गया है- गौरक्षकों, गौमाता के नाम पर कत्ल करने वाले देख तेरा महासंत पंडित कैसे गाय का गोश्त खा रहा है।

वीडियो को अभी तक लगभग 4 लाख लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लगभग 30 हजार लोगों ने इसे अपने वॉल पर शेयर भी किया है। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये कोई पंडित नहीं है..ये मुसलमान है और जानबूझकर नफरत फैलाने के लिये वीडियो को बनाया गया है।

वीडियो में जो सुनाई दे रहा है उसके मुताबिक ये एक मुस्लिम होटल है जिसका नाम गरीब नवाज होटल है। इसमें एक शख्स बैठकर गोश्त खा रहा है। कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बनाने वाले उस शख्स से पूछ रहे हैं कि आपको पता है ये किस चीज का मांस है।

इसपर वह शख्स कहता है कि हां पता है..ये गाय का गोश्त है। इस शख्स से वहां के लोग कहते हैं कि गाय तो आप लोगों के लिये भगवान है फिर क्यों खा रहे हैं। इसके जवाब में वो शख्स कहता है कि गाय कोई भगवान या भगवती नहीं है..ये सिर्फ एक पशु है। वीडियो बनाने वाले उससे कहते हैं कि आप ये बातें मोदी को क्यों नहीं समझाते।

इस सवाल पर वो चुप हो जाता है। ये लोग उससे ये भी कहते हैं कि आप हिंदू हो तो आपको हिंदू होटल में खाना चाहिये लेकिन यहां मुस्लिम होटल में बैठकर गौमांस खा रहे हो।

https://www.facebook.com/voiceofindianmuslim/videos/1242113439244373/

Back to top button