खट्टे हो या मीठे, अंगूर देते हैं आपकी सेहत को ये 8 बड़े फायदे

इन दिनों अंगूर का मौसम है। बाज़ार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं। अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा। आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं, काले और हरे अंगूर। अंगूर भले ही किसी भी रंग का खाएं, ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।  अंगूर प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइये हम आपको ऐसे 8 फायदों के बारे में बताते हैं जो अंगूर खाने से आपको मिलते हैं।

  1. पेट के लिए फायदेमंद – अंगूर खाने से पेट की बीमारियों में राहत मिलती है। अंगूर खाने से कब्ज से दूर किया जा सकता है। वहीं उल्टी आने पर अंगूर पर नमक,काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है।
  2. माइग्रेन के दर्द में राहत – अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अंगूर खाने चाहिए। इससे अंगूर सिरदर्द दर्द से राहत पाई जा सकती है। हो सके तो दर्द होने पर अंगूर का रस पियें, जल्दी फायदा होगा।
  3. एनीमिया दूर करे – अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसका कारण है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आपको खून की कमी या एनीमिया है तो आपको नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए या अंगूर का रस पीना चाहिए। खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है।
  4. स्किन पर ग्लो आए – अंगूर खाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है। इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  5. अर्थराइटिस में आराम – सुबह-शाम अंगूर खाइए अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है।
  6. भूख न लगने की समस्या दूर करे – यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं और इस वजह से ही आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा तो आप ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाएं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है। इसे भी पढ़ें – खाने के बाद सिर्फ एक कटोरी दही खाएं, होंगे ये 4 बड़े फायदे
  7. दिल की बीमारी – अंगूर खून में नाइट्रिक एसिड के लेवल को नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग  -नहीं हती और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
  8. मुंह के छालों में आराम – अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है।
Back to top button