क्‍या इन दिनों सेक्‍स करने से प्रेगनेंसी टाली जा सकती हैं?

सेफ पीरियड उसे कहा जाता है, जब महिलाएं अनप्रोटेक्टेड सेक्स करके भी प्रेगनेंट होने की सम्‍भावनाओं को टाल सकती है। अगर तकनीकी रूप से कहे तो सेफ पीरियड को सही तरह से कैलकुलेट करना उतना आसान काम नहीं है, ये थोड़ा कठिन है। सेफ पीरियड सभी महिलाओं का समान नहीं होता है क्योंकि यह उसके मासिक चक्र पर निर्भर करता है।

क्‍या इन दिनों सेक्‍स करने से प्रेगनेंसी टाली जा सकती हैं?

हालांकि स्‍मार्ट फोन पर ऐसे कई पीरियड एप आ गए है जो पीरियड को ट्रेस कर आपको आपकी पीरियड से जुड़ी जानकारी दिलाने में मदद करने का दावा करते हैं। लेकिन एप पूरी तरह सही नहीं होते है इन पर भरोसा न‍हीं किया जा सकता है। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको सेफ पीरियड से जुड़ी बातों के बारे में बता रहे हैं।

अपने पार्टनर को पागलपन की हद तक चाहते हैं इन 5 राशि के लोग

28 से 32 दिनों का होता है मासिक चक्र आम तौर पर महिलाओं का मासिक चक्र 28 दिनों का भी हो सकता है और 32 दिनों का भी। एक महिला का मासिक चक्र हर समय सामान नहीं होता है। समान भी नहीं होता है। इसलिए अगर सही तरह से सेफ पीरियड को कैलकुलेट करना है तो दो महीने तक इन दिनों पर नजर रखें या ट्रैक करें। 

28 दिनों के चक्र में ये होता है सेफ पीरियड आपके मासिक चक्र का समय पीरियड होने के पहले दिन से लेकर अगले मासिक चक्र के शुरू होने के पहले दिन तक का होता है। अगर आपका मासिक चक्र 28 दिनों का है तो सेफ डे 1 से 7 दिन तक और 19वें दिन से लेकर अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है। 
32 दिनों के चक्र में ये होता है सेफ पीरियड अगर आपका मासिक चक्र 32 दिन का है तो सेफ डे 1 से 7 दिन तक रहता है और 22 वें दिन से लेकर अगले चक्र के शुरू होने तक रहता है। इन दिनों शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण प्रेगनेंट होने की संभावना कुछ हद तक कम होता है। लेकिन याद रहे कि सेफ पिरीयड के दौरान सेक्स करना फूल-प्रूफ सोल्यूशन नहीं होता है। अगर आप प्रेगनेंट नहीं होना चाहते हैं तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना ही सही विकल्प होता है। यह कोई भी दावा के साथ नहीं बोल सकता कि सेफ पीरियड के दौरान अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से गर्भधारण की संभावना नहीं रहती है। 

Back to top button