क्षयरोग मुक्ति के लिए टीवी फोरम का गठन

सुलतानपुर, 01 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। भारत सरकार द्वारा क्षयरोग मुक्त के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले मे टीबी फोरम का गठन किया गया। कार्यक्रम की प्रथम बैठक प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ राधेश्याम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षयरोग मुक्त लक्ष्य को कैसे पूर्णरूप से सफल बनाया जाए इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया प्रभारी जिलाधिकारी राधेश्याम ने क्षयरोगियो की पहचान और उनके उपचार के लिए टीबी फोरम के सदस्यों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे व्यापक स्तर पर काम करने की बात कही है। बैठक में उन पांच रोगियों को भी शामिल किया गया जिन्होंने ने टीबी रोग से मुक्ति पाई है। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. अमिताष मिश्र ने क्षयरोगियों के बचाव व ईलाज की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी रोग का बहुत आसान ईलाज है। रोगियों को सिर्फ डाक्टरां की सलाह और उनके द्वारा किए जा रहे ईलाज पर भरोसा करना चाहिए। डा. मिश्रा ने बताया की टीबी रोगियों के लिए जिला क्षयरोग अस्पताल में दवाओं की प्रयाप्त मात्रा उपलब्ध रहती है। साथ ही क्षयरोगियां के लिए हमारी टीम क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाती रहती है। इस मौके पर टीवी फोरम की बैठक मे एसीएमओ डा. राम आसरे, डा. आनन्द किशोर, डीएलओ डा. जितेन्द्र मौर्य, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, टीम लीडर सुरेन्द्र शर्मा, डीपीसी विवेक मिश्रा, पीपीएम सौमित्र मिश्रा, विजय विद्रोही, सरदार बलदेव सिंह, अंकुश यादव एडवोकेट के साथ ही टीबी फोरम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





